कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में पुलिस फेरबदल: लालपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस लाइन भेजे गए
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा कुशल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।

- कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी ने लिया फैसला
कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा कुशल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इसी क्रम में, चौकी प्रभारी लालपुर, थाना अकबरपुर, अतेंद्र कुमार को उनके वर्तमान पद से हटाकर तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतेंद्र कुमार को तुरंत अपने नवीन नियुक्त स्थान पर रिपोर्ट करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह बदलाव जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।



