कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक पर नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज 

कानपुर देहात में एक युवक पर नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुखरायां। कानपुर देहात में एक युवक पर नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते बुधवार की शाम करीब 8.30 बजे उसकी नाबालिक पुत्री अपने बाबा के घर में थी तभी मौका पाकर भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गुरगांव हाल पता ग्राम मकरंदापुर थाना बरौर का रहने वाला सागर सचान उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से फोन कर उसे बताया कि उनकी पुत्री उसके साथ में है।उससे मेरी शादी करा दीजिए।थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोरी समेत आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button