उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में झोपडी में फंदा लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या,आर्थिक तंगी से था परेशान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक मजदूर ने झोपड़ी में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीं।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।खानपुर निवासी प्रमोद मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था।परिजनों के मुताबिक आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण प्रमोद लंबे समय से तनाव में था।वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहता था।घटना के दिन खाना खाने के बाद प्रमोद कही चला गया

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक मजदूर ने झोपड़ी में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीं।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

खानपुर निवासी प्रमोद मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था।परिजनों के मुताबिक आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण प्रमोद लंबे समय से तनाव में था।वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहता था।घटना के दिन खाना खाने के बाद प्रमोद कही चला गया।बाद में उसे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका देखा गया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना से प्रमोद की पत्नी संगीता,पुत्रियां दिव्या,चांदनी,नंदनी और पुत्र साहिल का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button