कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सैफई में हुआ भावुक रक्षाबंधन, अखिलेश यादव ने दिया 2027 जीत का मंत्र

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैतृक आवास सैफई में एक खास आयोजन हुआ। यहां कानपुर देहात से आए कार्यकर्ता दीपराज यादव को अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव और टीना यादव ने राखी बांधी।

Story Highlights
  • अखिलेश यादव की बेटियों ने बांधी राखी, दीपराज यादव को मिला स्नेह

लखनऊ/सैफई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैतृक आवास सैफई में एक खास आयोजन हुआ। यहां कानपुर देहात से आए कार्यकर्ता दीपराज यादव को अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव और टीना यादव ने राखी बांधी। इस मौके पर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते ने सभी का मन मोह लिया।

दीपराज यादव ने बताया कि राखी बंधवाने के बाद उन्हें बहनों का आशीर्वाद मिला, जिन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान, उनकी शिष्टाचार भेंट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी हुई। अखिलेश यादव ने उनसे कानपुर देहात जिले के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में युवाओं को पार्टी से जोड़कर सरकार बनानी है। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथियों को एकजुट करके समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का संकेत दिया। अखिलेश यादव ने दीपराज यादव को आशीर्वाद देते हुए संगठन और पार्टी को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। यह भेंट सिर्फ एक पारिवारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि यह आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम भी था।

Related Articles

AD
Back to top button