कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय वसीर खां ने शुक्रवार शाम रामगंगा नहर में छलांग लगा दी।

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय वसीर खां ने शुक्रवार शाम रामगंगा नहर में छलांग लगा दी। घटना चाट निवादा पुल पर हुई,जहां पर बाजार का दिन होने के कारण काफी भीड़ थी।घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर घटना की जानकारी दी।शनिवार सुबह तिस्ती चौकी प्रभारी राजेश पटेल,तहसीलदार संतोष कुमार,और लेखपाल समेत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।बचाव कार्य के लिए नहर में दो जगह जाल लगाए गए पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत कर वसीर खां के शव को ढूंढ निकाला।शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।वसीर अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था।उनकी बड़ी बेटी रन्नो की शादी हो चुकी है।

परिवार में पत्नी मुन्नी,17 वर्षीय बेटी सन्नो,20 वर्षीय बेटा सोहिल और 18 वर्षीय सोहेब हैं।चौकी प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की आपदा राहत से सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button