कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ड्रोन से चोरी की रेकी की अफवाह

कानपुर देहात में एस पी अरविंद मिश्रा ने ड्रोन से चोरी की रेकी की अफवाहों को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

Story Highlights
  • एसपी बोले सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही

कानपुर देहात में एसपी अरविंद मिश्रा ने ड्रोन से चोरी की रेकी की अफवाहों को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि बिना आधार के अफवाह फैलाना कानूनी अपराध है।पुलिस की साइबर सेल और अन्य टीमें सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रहीं हैं।

ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।जिले में ड्रोन संचालन के लिए पहले से नियम तय हैं।इन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों पर कार्यवाही होगी।पुलिस अफवाह फैलाकर जनता में दहशत फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी।

एस पी ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।उन्होंने चेतावनी दी कि झूठी जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button