कानपुर देहात में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के टुटुईचांद में किसी बात को लेकर एक युवक व उसके परिवारीजनों ने एक महिला व उसके परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया।

- सास व देवरानी भी घायल, पांच के खिलाफ केस दर्ज , पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के टुटुईचांद में किसी बात को लेकर एक युवक व उसके परिवारीजनों ने एक महिला व उसके परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया।इतना ही नहीं आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता श्यामता देवी ने मंगलवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 30 अगस्त की शाम करीब 9 बजे किसी मुकेश नाम के लड़के ने गांव के मोहित कटियार के फोन में मैसेज किया था तो इसी बात को लेकर मोहित कटियार ने उसके दरवाजे आकर गाली गलौज की।
इस दौरान वह घर पर अकेली थी।सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति कल्याण सिंह,देवरानी उमेशकली व सास राजरानी समेत दरवाजे पर बैठी हुई थीं।तभी मोहित कटियार उसका भाई कल्लू,बहन मोनिका,उर्मिला व पिता कमलेश उसके घर में घुस आए तथा उसके व परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे।
पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान उसे व उनकी सास राजरानी तथा देवरानी श्यामकली को चोटें आई हैं।आरोपियों ने उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।मामले की जांच की जा रही है।



