कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक ने बरौर थाने का किया औचक निरीक्षण,साफ सफाई और व्यवस्था से दिखीं संतुष्ट

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर दिया जोर

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने आज शाम कानपुर देहात के बरौर थाने का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई दीं।एस पी ने थाना प्रभारी और कर्मचारियों को परिसर की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और नियमित अपडेट पर विशेष ध्यान देने को कहा।निरीक्षण के दौरान थाने में लंबित शिकायतों और मामलों की समीक्षा की गई।उन्होंने कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी।उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग से जनता का विश्वास मजबूत होता है।

हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान करने पर जोर दिया।इस मौके पर थाना प्रभारी अमिता वर्मा,एस आई रंजीत कुमार,हेड कांस्टेबल योगेंद्र समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button