कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
राजपुर में बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
क्षेत्राधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

- शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील
- अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी
कानपुर देहात ।राजपुर थाना परिसर में गुरुवार को बारावफात त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने बारावफात तथा अन्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं।क्षेत्राधिकारी ने इन समस्यांओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने सभी से त्यौहार को शांति,भाईचारे और आपसी सौहाद्र के साथ मनाने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने कहा कि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।अराजकतत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



