कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के शांतनु मिश्रा ‘प्रगतिशील कृषक पुरस्कार 2025’ से सम्मानित

भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान ने 32वें स्थापना दिवस पर किया सम्मान

Story Highlights
  • भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान का 32वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  • कानपुर देहात के शांतनु मिश्रा को "प्रगतिशील कृषक पुरस्कार 2025" मिला।
  • सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया सम्मान।
  • शांतनु को दलहन उत्पादन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

दलहन उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार

कानपुर: भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (IIPR) ने अपने 32वें स्थापना दिवस समारोह में कानपुर देहात के अमरौधा ब्लॉक निवासी शांतनु मिश्रा को “प्रगतिशील कृषक पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति विनय कुमार पाठक थे। उन्होंने दलहन उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए शांतनु मिश्रा, जो सतीश चंद्र मिश्रा के पुत्र हैं, को यह सम्मान प्रदान किया। संस्थान ने शांतनु के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें कानपुर देहात का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

AD
Back to top button