कानपुर देहात में लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज
घटना में तीन लोग हुए थे घायल,पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में बीती शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में हुई फायरिंग की घटना में तीन लोग घायल हो गए थे।मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घटना में देवेंद्र सिंह उर्फ आशीष,अभिमन्यु सिंह व रघुराज सिंह घायल हो गए थे।
पीड़ित के पिता कौशल सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र देवेंद्र स्कूटी से कानपुर जा रहा था। मेन रोड पर रघुराज सिंह की दुकान के सामने अभिमन्यु से उसकी कहासुनी हो गई।इसी दौरान बालेंद्र,वीरू राजावत राजेंद्र सिंह और रजत सिंह मौके पर पहुंच गए।विवाद बढ़ने पर बालेंद्र सिंह अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया।
उसने 10.15 कदम की दूरी से देवेंद्र पर फायर कर दिया।घटना में तीनों लोग घायल हो गए।देवेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



