कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने राजपुर कस्बे में किया पैदल गश्त,सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत त्योहारों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने रविवार को पुलिसकर्मियों संग राजपुर कस्बे में पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।

कानपुर देहात। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत त्योहारों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने रविवार को पुलिसकर्मियों संग राजपुर कस्बे में पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।

क्षेत्राधिकारी ने कस्बे की तंग गलियों में जाकर लोगों से पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली।क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर उन्होंने घनी आबादी वाले इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से पुलिस के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया।क्षेत्राधिकारी ने किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने आम जनमानस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की तथा मोहल्ले के मुख्य चौराहों और ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के सुझाव दिए ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार,चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button