कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी कल

जिलाधिकारी महोदय, कानपुर देहात की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 12 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे से उप कृषि निदेशक कार्यालय, कक्ष संख्या 314, विकास भवन माती में यह पारदर्शी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

कानपुर देहात – कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही ‘प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन’ और ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन’ योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन आज ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक, हरीशंकर भार्गव के अनुसार, जिलाधिकारी महोदय, कानपुर देहात की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 12 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे से उप कृषि निदेशक कार्यालय, कक्ष संख्या 314, विकास भवन माती में यह पारदर्शी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवश्यक शर्तें:

  • चयनित किसानों को upyantratracking.in पर सूचीबद्ध किसी भी पंजीकृत निर्माता से अपनी पसंद का कृषि यंत्र खरीदने की छूट होगी।
  • खरीदे गए यंत्र की कुल लागत का कम से कम 50% भुगतान स्वयं या किसी रक्त संबंधी के बैंक खाते से ऑनलाइन (NEFT/RTGS) विक्रेता फर्म को करना होगा और इसका प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • निर्धारित समय-सीमा के भीतर बिल पोर्टल पर अपलोड न करने पर टोकन मनी/जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी और लाभार्थी का नाम स्वतः सूची से हटा दिया जाएगा।
  • चयनित किसानों को टोकन कंफर्म होने या चयन की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से तुरंत भेजी जाएगी।

कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से इस पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Related Articles

AD
Back to top button