सांप के काटने से हुई बच्चे की मौत पर मंत्री ने दी 4 लाख की सहायता
उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

- मैथा मारग गांव में तीन साल के मासूम अंश की सांप के काटने से मौत।
- राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये का चेक सौंपा।
- यह सहायता मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के तहत दी गई।
- मंत्री ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
- बीते शुक्रवार को हुई थी।
कानपुर देहात: मैथा मारग गांव में सांप के काटने से तीन साल के एक बच्चे की मौत के बाद प्रदेश सरकार की मंत्री और स्थानीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
घटना बीते शुक्रवार को शिवली थाना क्षेत्र के मैथा मारग गांव में हुई थी। राकेश कुमार का तीन वर्षीय बेटा अंश अपने घर की चारपाई पर लेटा था। जैसे ही वह नीचे उतरा, उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। अंश के रोने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत उसके पास पहुंचे और देखा कि उसे सांप ने काट लिया है।
ये भी पढ़े- शिक्षक संघ में नया बदलाव: धीरेंद्र त्रिपाठी बने कार्यकारी मंडल अध्यक्ष
परिवार के लोग उसे तुरंत शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मृतक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़ी हैं और सरकार की तरफ से अन्य योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिलाया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दौरान ग्राम प्रधान अखिलेश राठौर, तहसीलदार सुनील कुमार और गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- यूपी में करीब 2 लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में:जब भर्ती हुए तब टेट नहीं था, अब पास करना हुआ अनिवार्य
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.