कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलिस ने दो आरोपियों को 88 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दबोचा,भेजा कोर्ट

अपराध नियंत्रण की दिशा में भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में अवैध शराब बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुलिस ने दो अलग अलग आरोपियों के कब्जे से 88 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्होंने बीती शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर पुखरायां कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सगीर को 68 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दबोच लिया।

वहीं उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने माँचा गांव के निकट छापामारी कर सट्टी थाना क्षेत्र के महाराजपुर निवासी भीम कुमार को 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button