छोटे भाइयों का सम्मान बचाने के लिए आंदोलन में कूद पड़े बड़े भाई
प्राथमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय धरना कल, माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया समर्थन

- जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी,ज्ञापन भी सौंपा जाएगा
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टीईटी अनिवार्य करने तथा न करने पर सेवा समाप्ति के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और उसके विरोध में 16 सितंबर 2025 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरने की योजना बनाई है जिसे लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट द्वारा उनके समर्थन की घोषणा इस भाव को लेकर की गई है कि आखिर वे भी शिक्षक के साथ साथ छोटे भाई जैसे हैं और उनका मान सम्मान बनाये रखने की महती आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि संगठन ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर रोष प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस सम्बन्ध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव व जिला मंत्री आदित्य गौतम जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कटियार ने एक संयुक्त वक्तव्य में जनपद के शिक्षकों से अपील की है कि वे 16 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित धरने को सफ़ल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें शासन को भेजे जाने वाले ज्ञापन को तैयार करने में सहायक बनें वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा अच्छा के कानपुर देहात जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह भदोरिया, जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर संगठन के सदस्य साथियों से प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस धरने को सफल बनाने की अपील की है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश संगठन की ओर से 12 सूत्रीय मांग पत्र जिला संगठन को भेजा गया है जिस पर धरना प्रदर्शन के दौरान विस्तार से चर्चा की जाएगी और जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।



