उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान नरेश चंद्र के पुत्र मोहित के रूप में हुई है।मोहित ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर में बने स्नानागार की छत में बने लोहे के जाल में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी रामलखन ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button