कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में बुधवार रात एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतका की पहचान मोहनलाल की 17 वर्षीय पुत्री आकांक्षा के रूप में हुई है।आकांक्षा ने बुधवार रात अपने घर के कमरे में दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मृतका के पिता मोहनलाल ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आकांक्षा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्ट।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button