उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गजनेर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

गजनेर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा,दशहरा पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्वों के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।वहीं अराजकता फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग पर्व को शांति व सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाएं

Story Highlights
  • दुर्गा पूजा व दशहरा को शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण मनाने की अपील
  • उपद्रवियों पर होगी कार्यवाही

पुखरायां।गजनेर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा,दशहरा पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्वों के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।वहीं अराजकता फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग पर्व को शांति व सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाएं।इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल,सड़कों पर यातायात व्यवस्था,विद्युत व्यवस्था और अन्य विषय पर चर्चा की गई।डीजे संचालकों से उन्होंने कहा कि बगैर अनुमति के डीजे न बजाएं।निर्धारित आवाज में ही बजाएं।नियमो का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी।वहीं पूजा पंडाल पर भी कोई आपत्तिजनक तस्वीर व बैनर नहीं लगने दिया जाएगा।ऐसा करने पर संबंधित पूजा स्थल के समितियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व बेहतर तरीके से लोग मना सकें।इस दौरान अगर कोई समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम धीरेंद्र सिंह समेत समस्त पुलिस स्टाफ व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button