कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तिरपाल फैक्ट्री में गार्ड की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

स्लाइडर गेट गिरने से हुई दुर्घटना, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के श्यामपुर पेराजोर मार्ग पर संचालित तिरपाल बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान गार्ड के ऊपर स्लाइडर गेट गिरने घायल हो गया। इस घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने गार्ड को रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गार्ड की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजन शव लेकर फैक्टरी परिसर पहुंचकर हंगामा शुरू किया।

गजनेर थाना क्षेत्र के ररुआ निवासी राम औतार उम्र लगभग 50 वर्ष श्यामपुर पेराजोर मार्ग पर तिरपाल बनाने वाली फैक्टरी में गार्ड थे। रोजाना की तरह राम औरत 8 बजे ड्यूटी पहुंचे। इसके बाद वह स्लाइडर मेन गेट के अन्दर कुर्सी डालकर बैठ गए। लगभग पौन घंटे के बाद अचानक स्लाइडर गेट राम औतारपर के ऊपर गिर गया। इससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, घटना पर पहुंचे परिजन आनन फानन से राम औतार को रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।

जहां डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद गार्ड की मौत हो गई। इधर परिजन रामऔतार के शव को बिना पोस्टर्माटम कराए फैक्टरी ले आए। उन्होंने मुआवजा की मांग की। मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि एनआईएसएफ कंपनी के माध्यम गार्ड की नौकरी करते थे। भाई राम औतार करीब चार वर्षों से कार्यरत थे। बताया कि उनकी मौत होने पर पत्नी सीता, बेटा लवकेश, सिंटू, बेटी दीपा का रो रोकर बुरा हाल है।

इधर घटना की सूचना पर सीओ सदर संजय वर्मा, तहसीलदार पवन कुमार, इंस्पेक्टर रनिया शिवनारायण सिंह सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के परिजनों व फैक्ट्री प्रबंधन के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था। खबर लेकर जाने तक समझौता नहीं हो सका था। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया एसएन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों व फैक्ट्री प्रबंधन के बीच समझौते की बातचीत चल रही है। घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button