पुखरायां में त्योहारों से पहले पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
कानपुर देहात में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।शुक्रवार को भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पुखरायां कस्बे में फ्लैग मार्च किया।इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया और त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

- कराया सुरक्षा का अहसास
- अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी
पुखरायां।कानपुर देहात में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।शुक्रवार को भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पुखरायां कस्बे में फ्लैग मार्च किया।इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया और त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।आम जनमानस से बातचीत करते हुए एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाएं।उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की बात कही।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दास्त नहीं की जाएगी।उन्होंने जनता से अपील की कि अशांति फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।इस मौके पर चौकी प्रभारी पुखरायां शोभित कटियार समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।



