कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर

लक्ष्मीबाई नगर निवासी व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया; पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में रविवार को एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थों खा लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को पुखरायां कस्बे के लक्ष्मीबाई नगर के रहने वाले 50 वर्षीय जितेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक आरती सिंह ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उसका उपचार जारी है।

ये भी पढ़े- कानपुर : सीढ़ी चौकी इंचार्ज शेर सिंह की तेज़ी से बड़ी सफलता! 17 साल की लड़की 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button