कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर
कृपालपुर गाँव की घटना; पुखरायां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव में शनिवार देर शाम एक युवक को किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।युवक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कृपालपुर निवासी वीरेंद्र का पुत्र शिवम शनिवार देर शाम शौच क्रिया के वास्ते खेत जा रहा था।रास्ते में किसी जहरीले कीड़े ने उसके पैर में डस लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में उपचार के लिए उसे लेकर पुखरायां सीएचसी पहुंचे।जहां मौजूद चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर



