लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) ने बच्चों को बाँटी मिठास
लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा रविवार को एबीएफ ईंट भट्ठा (लाइफ़ एकेडमी) भोगनीपुर परिसर में एक विशेष सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने ईंट भट्ठा मज़दूरों और उनके बच्चों को ताज़े फल तथा जलेबी वितरित की

भोगनीपुर।लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा रविवार को एबीएफ ईंट भट्ठा (लाइफ़ एकेडमी) भोगनीपुर परिसर में एक विशेष सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने ईंट भट्ठा मज़दूरों और उनके बच्चों को ताज़े फल तथा जलेबी वितरित की।
संस्था का उद्देश्य बच्चों और परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके बीच प्रेम तथा सहयोग का संदेश पहुँचाना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ फल और मिठाई का आनंद लिया, वहीं परिवारों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन समाज के उपेक्षित वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की मूलभूत ज़रूरतें पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। आने वाले समय में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और परिवारों को प्रेरणा एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह पहल असंगठित मज़दूर समुदाय के साथ मानवीय जुड़ाव और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई।
आज के कार्यक्रम में संस्था की ओर से अंकित सिंह, दानिश सिद्दीकी, अनामिका सिंह, सौरभ सिंह और देवेन्द्र सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे । संस्था से जुड़ने या मदद पहुचाने के लिए www.lifngo.org पर विजिट करें या 9453220422 पर संपर्क करें ।



