उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Story Highlights
  • पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानुपर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है। मंगलपुर झींझक रोड पर एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी कपिल सिंह ने नगरीय निकायों संग संवाद कर विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने पर दिया जोर

 

Related Articles

AD
Back to top button