उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर दुर्गा अष्टमी पर अवकाश घोषित

दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में आज परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी की अनुमति से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने जनपद में पहले से ही घोषित स्थानीय अवकाश को परिषदीय विद्यालयों के लिए भी लागू कर दिया। इसके पूर्व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ज्ञापन देकर दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की मांग की थी

कानपुर देहात। दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में आज परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी की अनुमति से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने जनपद में पहले से ही घोषित स्थानीय अवकाश को परिषदीय विद्यालयों के लिए भी लागू कर दिया। इसके पूर्व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ज्ञापन देकर दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की मांग की थी। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 सितंबर को पड़ने वाली दुर्गा अष्टमी पूरी श्रद्धा भाव से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा मनाई जाती है। जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई अवकाश तालिका में 30 सितंबर का स्थानीय अवकाश घोषित था। जबकि बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में यह अवकाश उल्लेखित नहीं था। जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों हेतु 30 सितंबर के अवकाश की मांग की गई थी जो जिला प्रशासन द्वारा मान ली गई। संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करता है।

Related Articles

AD
Back to top button