कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

‘स्वदेशी अपनाना राष्ट्रीय गौरव’: रनियां में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने व्यापारियों को दिया ‘मेक इन इंडिया’ का मंत्र

रनिया व्यापारी सम्मेलन: 'नेक्स्ट जेन GST' आर्थिक पारदर्शिता की ओर क्रांतिकारी कदम - अनुभव अग्रवाल

रनियां। रनियां नगर पंचायत में संचालित कल्याण मंडप में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें रनियां कस्बा के सैकड़ों व्यापारी एवं उद्यमी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने अपने विचार साझा किए।

मुख्य वक्ता कौशल किशोर दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह सम्मेलन केवल एक आर्थिक चर्चा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। वक्ता अनुभव अग्रवाल ने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी मात्र एक कर सुधार नहीं, बल्कि यह आर्थिक पारदर्शिता, डिजिटल ट्रैकिंग और स्थानीय व्यापार को सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

कार्यक्रम की आयोजक राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मिशन स्वदेशी” में महिलाओं और युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। प्रदेश में हजारों स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, महिला उद्यमी और युवा स्टार्टअप्स “मेक इन इंडिया” की भावना से कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सभी अतिथियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार स्थानीय व्यापार, लघु उद्योग और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, बबलू शुक्ला, रामजी गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला, बउवा पांडेय, रविशशि द्विवेदी, महेश तिवारी, भाजपा नेता अंशु तिवारी, सोनू मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रनियां धर्मेंद्र कुशवाहा, रविन्द्र प्रताप सिंह, शिवबाबू गुप्ता, सतीश गुप्ता, हरिओम द्विवेदी, बीनू मिश्रा, बउवन द्विवेदी, रामसिंह यादव, शिवा पांडेय, नितिन कुशवाहा, नरेंद्र तिवारी, संजय पांडेय, नीलू अवस्थी, एच० एन० शुक्ला, शिव केश तिवारी, शिवम तिवारी, विजय द्विवेदी, नीलू शुक्ला, मानस द्विवेदी, आकाश मिश्रा, लल्ला अवस्थी, शिवगोपाल सिंह, शुभम शुक्ला, बबलू भारती, भारत यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति अभियान के तहत इंस्पेक्टर एस एन सिंह रनिया में संचालित एस फिटनेस हब में चलाया जागरूकता अभियान

 

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading