कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शैलेन्द्र सिंह का बलिदान राष्ट्र के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा: प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री

पार्थिव शरीर अकबरपुर पहुंचते ही शैलेन्द्र सिंह-अमर रहो के नारे से गुंजायमान हुआ नगर

आवास पर पहुंचकर हजारों लोगों ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। जम्मू कश्मीर की गलवान घाटी में तैनात अकबरपुर निवासी सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अकबरपुर पहुंचा। श्रद्धांजलि देने पहुंची माननीय राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना और संबल प्रदान किया कहा कि सूबेदार शैलेंद्र सिंह का बलिदान राष्ट्र के युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस दुख की घड़ी में हम सभी शहीद परिवार के साथ खड़े हैं। शहीद सूबेदार शैलेंद्र ने अपनी अदम्य वीरता, कर्तव्य निष्ठा और सर्वोच्च बलिदान से राष्ट्र की रक्षा में एक अमिट योगदान दिया है। उनके बलिदान को राष्ट्र सदैव नमन करता रहेगा।

शुक्रवार को सीएससी अकबरपुर के निकट स्थित शहीद सूबेदार शैलेंद्र के आवास में हजारों की संख्या में श्रद्धांजलि देने के लिए नगर वासी पहुंचे। शहीद सूबेदार शैलेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। उनकी मृत्यु की खबर बुधवार को ही परिवार को मिल गई थी। 2 दिन से पिता फूल सिंह चौहान और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली सिंह, जितेंद्र सिंह गुड्डन, सूर्य कांत त्रिपाठी, रामजी मिश्रा, बबलू भारती, बउआ पांडे, शिव शंकर शुक्ला, प्रभात बाजपेई, टी एन पांडेय, शिव सिंह नायक, सुनील राजपूत, रामपाल नायक, कैप्टन रामस्वरूप पाल, अमर सिंह पाल, सुभाष संखवार, मेहराज कुरैशी, विमलेश सविता, पवन सचान, संदीप गुप्ता, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 से 2003 तक अकबरपुर इंटर कॉलेज से पढ़े हुए शहीद शैलेंद्र सिंह के साथी दुर्गेश सिंह, गंगा सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, तिलक अग्निहोत्री, अनंत त्रिवेदी, देवेश त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, मलय त्रिवेदी, नवनीत मिश्रा, अभय अग्रवाल आदि को उनकी असमय मृत्यु पर गहरा आघात लगा।

ये भी पढ़े- विराट दंगल का आयोजन कल, देश के जाने पहचाने पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button