उत्तरप्रदेश

UP Budget: पेपरलेस होगा यूपी का बजट

22 फरवरी को इसबार का उत्तर प्रदेश का बजट पेश करने की तैयारी है जो वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में पेश करेंगे. आम लोग http://budget.up.nic.in/ की वेबसाइट पर जाकर बजट के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

विपक्षी दलों के नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि वह खुद चाहते हैं कि सदन को सुचारू रूप से चलाया जाए और सरकार जनता से जुड़े मुद्दों को सुनें और उनकी समस्याओं का समाधान भी करे. 22 फरवरी को इसबार का उत्तर प्रदेश का यह बजट पेश करने की तैयारी है जो वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में पेश करेंगे. लेकिन इस बार बजट की मोटी मोटी पुस्तिका नहीं बल्कि टेबलेट के सहारे सहारे इस पूरे बजट को पेश करेंगे. वहीं विधायकों को भी आईपैड की ट्रेनिंग दी गई है.

यहां से ले सकते हैं बजट की जानकारी

सूत्रों के मुताबिक इस बार सदन में स्क्रीन लगाई जाएगी. जिसके माध्यम से बजट को पढ़ा जाएगा. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना स्क्रीन को देखकर इस बार का बजट पढ़ सकते हैं. अभी तक बजट को पुस्तिका में देखकर पढ़ा जाता था. इसके अलावा आम लोग http://budget.up.nic.in/ की वेबसाइट पर जाकर भी बजट के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

हालांकि बजट की कुछ प्रतियां भी छपवाई जा रही हैं, इसके अलावा यूपी विधानसभा की वेबसाइट पर भी इस बजट की कॉपी को उपलब्ध करा दिया जाएगा जहां कोई भी सरकार के इस बजट को आसानी से देख सकेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button