उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में गजनेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया है

Story Highlights
  • महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।यह कार्यवाही मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत की गई है।जिसका उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाना है।पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गजनेर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीम वांछित आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के भिखनापुर निवासी राजू के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को केडीबीएस स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी महिला उत्पीड़न संबंधी एक मुकदमा दर्ज था।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button