कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: चेन स्नेचर का आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन,तमंचा कारतूस बरामद, भेजा गया जेल

Story Highlights
  • कानपुर देहात पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने बीती सोमवार की रात एक चेन स्नेचर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी,जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीती रात सिकंदरा पुलिस संदलपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया।लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा।पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की।पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान घाटमपुर कानपुर नगर निवासी संजय वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस पूँछतांछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीती सोमवार को पुखरायां कस्बे में एक चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।भोगनीपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश में जुट गई थी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं।साथ ही पुलिस ने लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है।पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए सिकंदरा क्षेत्र में घूम रहा था।पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़े- लखनऊ: मोहनलालगंज में ‘रॉयल ईवी ऑटोमोबाइल्स’ का भव्य शुभारंभ, इलेक्ट्रिक स्कूटियों की मिलेगी विस्तृत श्रृंखला

Related Articles

AD
Back to top button