सीएचएस एजुकेशनल जैनपुर में जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
शौर्य चक्र विभूषित स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह की 104 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत कानपुर देहात के सीएचएस एजुकेशनल जैनपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

- बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल पुखरायां ने कबड्डी व खो खो में लहराया परचम
- खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
पुखरायां।शौर्य चक्र विभूषित स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह की 104 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत कानपुर देहात के सीएचएस एजुकेशनल जैनपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता में पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।छात्र छात्राओं ने कबड्डी और खो खो में अपनी गहन अभिरुचि का परिचय देते हुए अपना दबदबा कायम रखा।खेल प्रशिक्षक जगरूप सिंह व रुचि सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने खो खो प्रतियोगिता जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक रवि सचान ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक रवि सचान ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेलों में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।खो खो प्रतियोगिता में प्रज्ञा,वैष्णवी,मानसी,आंशी, कशिश,रिया,रचना,निशि,प्रिया,भावना,जाह्नवी ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।वही कबड्डी टीम के उपविजेता प्रवीण,देवराज,अभी,पीयूष, यशराज,प्रशांत,सुमित,सोमेंद्र, हिमांशु,विकास,ऋतिक ने विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर विजेता व उपविजेता टीम को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।इस मौके पर प्रधानाचार्य,शिक्षक,शिक्षकाएं समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



