डेरापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग,मजदूर का लाखों रुपए का सामान जलकर राख
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के छोटी कपासी गांव में शुक्रवार को एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।घटना के समय गृहस्वामी कुलदीप कुमार उर्फ गुड्डू झींझक में मजदूरी करने गया

- राजस्व टीम ने की जांच
- प्रशासन ने आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराए जाने का दिया आश्वासन
पुखरायां। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के छोटी कपासी गांव में शुक्रवार को एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।घटना के समय गृहस्वामी कुलदीप कुमार उर्फ गुड्डू झींझक में मजदूरी करने गया था जबकि उसका परिवार खेतों में काम कर रहा था।ग्रामीणों ने आग की लपटें देख मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।परंतु ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाने से पहले ही लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।राजस्वकर्मी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा सके।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की है।



