शिक्षा

सीटेट नोटिफिकेशन जारी, 8 फरवरी को होगी परीक्षा

ह परीक्षा देश के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होगी।

Story Highlights
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटेट परीक्षा की तिथि घोषित की।
  • 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।
  • परीक्षा देश के 132 शहरों में 20 भाषाओं में होगी।
  • विस्तृत अधिसूचना (पाठ्यक्रम, शुल्क, पात्रता) जल्द ही ctet.nic.in पर जारी होगी।

कानपुर देहात। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित सीटेट परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होगी।

परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों शामिल होंगे। सीटेट फरवरी 2026 की परीक्षा के लिए अधिसूचना या विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही उपलब्ध होगा जिसमें पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण तिथियां शामिल होंगी। उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना के साथ ही आवेदन पत्र भी जारी किया जाएगा। सीबीएसई आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण लिंक सक्रिय कर देगा।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सीटीईटी पंजीकरण कराना होगा। आवेदन पत्र परीक्षा शुल्क एवं दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन स्वीकार किए जायेंगे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में पानी भरे गड्ढे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव,फैली सनसनी

Related Articles

AD
Back to top button