कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: एआरटीओ एवं डिप्टी सीएमओ की संयुक्त टीम ने मेडिकल कॉलेज परिसर में की छापामारी

मिले दो मानक विहीन निजी एम्बुलेंस वाहन,कार्यवाही कर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल कुमार सिंह के निर्देशन पर शनिवार को 108 102 एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम सोमलता यादव की टीम के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़े हुए निजी एंबुलेंस वाहनों का आकस्मिक छापा मारकर निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने बताया है कि जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात परिसर में दी गई दविश के दौरान मौके पर दो एंबुलेंस वाहनों को घेराबंदी करके पकड़ा गया जिनका निरीक्षण करने के दौरान उपरोक्त एंबुलेंस वाहनो में एंबुलेंस के लिए निर्धारित मानक पूरे नहीं पाए गए।

दोनों अधिकारियों ने आगे बताया है कि उपरोक्त तो दोनों एंबुलेंस वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है एवं कृत कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी कानपुर देहात को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

ये भी पढ़े- जालौन: 69वीं मण्डलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन

Related Articles

AD
Back to top button