कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने की बाल श्रम से मुक्त करने के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक, दिए निर्देश
सभी सदस्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त कराने हेतु विभागीय समन्वय के माध्यम से एक वृहद कार्ययोजना तैयार कर, करें आवश्यक कार्यवाही: जिलाधिकारी

कानपुर देहात: मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश को दिसम्बर 2027 तक बाल श्रम से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री के संकल्प को पूर्ण करने के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव, श्रम द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के आठ आकांक्षीय जनपदों के साथ कानपुर मण्डल व देवीपाटन मण्डल के सभी जनपदो को दिसम्बर 2026 तक बाल श्रम से मुक्त कराने के लिये सभी सम्बन्धित सरकारी विभागों के अतिरिक्त अन्य स्टेकहोल्डर्स, बाल श्रम अधिकार विषय पर कार्यकर रहें गैर सरकारी संगठन नियोक्ता संगठन, व्यापार मण्डल एवं ट्रेड यूनियन के सहयोग से प्रदेश को बाल श्रम से मुक्त कराने की कार्ययोजना तैयार करने हेतु प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में “जिला टास्क फोर्स “ के गठन के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा दिनांक 30.10.2025 को “जिला टास्क फोर्स “ का गठन किया गया है। नवगठित “जिला टास्क फोर्स “ की प्रथम बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज दिनांक 11.11.2025 को मां मुक्तेश्वरी सभागार, माती, कानपुर देहात में सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रारम्भ में राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त, द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक के एजेण्डा बिन्दु के अनुसार कार्यवाही बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गई, जिसमें बाल श्रमिकों के नियोजन के स्थलो पर विचार विमर्श, विगत माह में किये गये निरीक्षणों आदि विषयो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा “जिला टास्क फोर्स “ के सभी सदस्यों को निर्देश दिये गये कि सभी सदस्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त कराने हेतु विभागीय समन्वय के माध्यम से एक वृहद कार्ययोजना तैयार कर लें। जिसमे चिन्हित किये गये बाल श्रमिकों को शिक्षा में प्रवेश एवं उनके पारिवारिक स्थिति की आंकलन कर पात्रता के अनुसार उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित कराया जाये, इसके अतिरिक्त बाल श्रमिकों के अधिक संख्या में नियोजित होने की सम्भावित स्थलो पर व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किये जाये, जिससे बाल श्रम को नियोजित करने वाले सेवायोजक, उनके अभिभावकों एवं समाज के अन्य व्यक्तियों में बाल श्रम को रोकने हेतु संवेदना जागृत हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से चिन्हित बाल श्रमिकों के पात्र पारिवारिक सदस्यों को आच्छादित करने के निर्देश दिये गये। उक्त के क्रम में सचिव, जिला विद्यिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा भी बाल श्रम को रोकने के विद्यिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के क्रम में अपर जिलाधिकारी, द्वारा निर्देश दिये गये कि “जिला टास्क फोर्स“ के सदस्यों मे सामंजस्य बनाकर एक वृहद कार्ययोजना तैयार करके माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में वर्ष 2026 तक बाल श्रम से मुक्त कराया जाये। उक्त बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, सचिव, विद्यिक सेवा प्राधिकरण हिमांशु कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दुष्यंत कुमार मौर्य, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, ए0एच0टी0यू0, सचिव ग्रामीण मजदूर संगठन, महामंत्री भारतीय मजदूर संगठन, के अतिरिक्त समस्त सम्मानित सदस्य एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थिति रहें।



