उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद मंडल : अमरोहा तथा सम्भल में सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने बांध कर खेत में फेंका

मुरादाबाद मंडल के अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में शनिवार रात दो लोगों के साथ खेत में बांध कर फेंकी गई एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही सम्भल में भी एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई।

मुरादाबाद,अमन यात्रा । अमरोहा के बावनखेड़ी नरसंहार की मुख्य गुनहगार शबनम को फांसी की सजा के बाद मुरादाबाद मंडल का अमरोहा एक बार फिर चर्चा में हैं। यहां के नौगावां सादात क्षेत्र में शनिवार रात दो लोगों के साथ खेत में बांध कर फेंकी गई एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही सम्भल में भी एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। किशोरी को भी बदमाश खेत में फेंक कर फरार हैं।

अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला समेत तीन लोग खेत में बंधे हुए मिलने से खलबली मच गई। महिला का आरोप है कि वह रात में अपने घर लौट रही थी। इसी बीच दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा दो लोगों के साथ लूटपाट की गई। इन सभी को बदमाशों ने रस्सी से बांधकर तीनों को गन्ने के खेत में अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला सहित तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्भल के रजपुरा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इन दोनों ने गांव के किशोरी को पकड़ा और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के स्वजन की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

AD
Back to top button