कानपुर देहात: डेरापुर में पिता ने पुत्र की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने डेरापुर रूरा मार्ग से दबोचा

- आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल लाइसेंसी बंदूक बरामद
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के जिग्निश गांव में बीते शुक्रवार को एक पिता ने मामूली विवाद के बाद अपने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिग्निश गांव निवासी दुर्गाप्रसाद का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी और 24 वर्षीय बेटे आयुष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर दुर्गा प्रसाद ने अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से आयुष पर दो राउंड फायर कर दिए।गोली लगने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।आयुष के परिजनों ने बताया कि आयुष पिछले चार वर्षों से मनोचिकित्सक से उपचार ले रहा था।मानसिक स्थित ठीक न होने के कारण वह स्वभाव से चिड़चिड़ा हो गया था।इसी बात को लेकर पिता दुर्गा प्रसाद अक्सर नाराज रहते थे,जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होते रहते थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद को डेरापुर रूरा मार्ग से उमरी बुजुर्ग जाने वाले रास्ते पर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लड़ीसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है।पुलिस पूँछतांछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।शनिवार को पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े- कानपुर : कुकरी/बेकरी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित



