कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सर्पदंश से मौत की आशंका, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।राजपुर थाना क्षेत्र के ख़ासबरा गांव में मंगलवार रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक की पहचान 50 वर्षीय पप्पू दिवाकर के रूप में हुई है।मंगलवार रात पप्पू दिवाकर की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए राजपुर पीएचसी लेकर गए जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने किसान की मौत का कारण सर्पदंश बताया है।

जानकारी के मुताबिक पप्पू दिवाकर मंगलवार शाम खेत से घर लौटे थे।उनके बेटे मोहित ने उन्हें कमरे में अचेत पड़े देखा।जिसके बाद परिजन एंबुलेंस के माध्यम से किसान को राजपुर पीएचसी लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी मंजू देवी,पुत्र मोहित,जीतू और पुत्री माही का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन के द्वारा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक के पुत्र मोहित ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि उनके पिता की मौत सर्पदंश से हुई है।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात की मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Related Articles

AD
Back to top button