उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अपराधी 6 माह के लिए जिलाबदर

बरौर पुलिस की पहल पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने दिया आदेश, जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर दर्ज होगा मुकदमा

कानपुर देहात। जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने की दिशा में थाना बरौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर, एक अपराधी को जनपद कानपुर देहात से 6 माह के लिए जिलाबदर (जनपद से निष्कासित) कर दिया गया है।

थाना बरौर पुलिस ने बसंत मिश्रा पुत्र रामप्रकाश, निवासी बरौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत चालान किया था। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) ने सुनवाई के दौरान बसंत मिश्रा को लगातार असामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त रहने का दोषी पाया।

दोषी पाए जाने के फलस्वरूप, अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बसंत मिश्रा को अगले छह माह की अवधि के लिए जनपद कानपुर देहात और उसकी सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया।

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि यह अपराधी जिलाबदर की अवधि के दौरान जनपद की सीमा में दोबारा प्रवेश करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button