उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलिस का बड़ा एक्शन, पढ़ें क्राइम रिमाइंडर 

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भोगनीपुर और रूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को जेल भेजा है।

भोगनीपुर में जुए के अड्डे पर रेड, 11 गिरफ्तार

भोगनीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से कुल 1,27,385 रुपये नकद (जिसमें मालफड़ और जामा तलाशी शामिल है), 9 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल, रिंकू, कल्यान, मोहित, रवि, अमित, अंकित कुमार, बृजेश कुमार, बलराम गुप्ता, रविन्द्र और जयवेन्द्र शामिल हैं। वहीं फरार आरोपी वकील कुरैशी, सोनू, अकील और खालिद खान की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

रूरा: गंभीर धाराओं में दो सगे भाई गिरफ्तार

दूसरी तरफ, रूरा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 से संबंधित मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों राजकुमार और कुंवर लाल (पुत्रगण चौकीदार, निवासी अड़रेपुरवा, बनीपारा) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

शांति भंग में 7 लोगों पर कार्रवाई

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 7 लोगों का चालान किया है। इसमें रनियां पुलिस ने 3, रसूलाबाद पुलिस ने 2, तथा अकबरपुर और राजपुर पुलिस ने 1-1 व्यक्ति के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें : कानपुर देहात में तेज रप्तार डीसीएम ने छीन ली मासूम की जिंदगी,पति पत्नी घायल

Related Articles

AD
Back to top button