उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 178 मरीजों को मिला सफल उपचार

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने किया बरौर पीएचसी का निरीक्षण,दिए निर्देश

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 178 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

रविवार को देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 64 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वही मलासा में 53 तथा जरसेन में 61 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां की साफ सफाई तथा चिकित्सा व्यवस्था को परखा तथा मौजूद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।अत्यधिक शीत में घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने तथा बीमारी की स्थित में योग्य चिकित्सक से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,शिवम्, फहीम,दिव्यांशी,एल टी निधि पटेल,योगेश शुक्ला,संगिनी रीता, ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  टूटे परिवारों को फिर जोड़ा ‘प्रोजेक्ट नई किरण’: कानपुर देहात पुलिस की अनूठी पहल

Related Articles

AD
Back to top button