उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन, पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर अविलंब निस्तारण के निर्देश

उ.प्र. शासन के निर्देशों के क्रम में आज पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान एवं उनके सुझावों को सुनने के उद्देश्य से मॉं मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट, कानपुर देहात में पेंशनर्स दिवस का सफल आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

कानपुर देहात। उ.प्र. शासन के निर्देशों के क्रम में आज पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान एवं उनके सुझावों को सुनने के उद्देश्य से मॉं मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट, कानपुर देहात में पेंशनर्स दिवस का सफल आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद द्वारा किया गया।पेंशनर्स दिवस में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पेंशनरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा उपस्थितजनों को पेंशन भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सेवानिवृत्त होने से पूर्व कार्यालय स्तर पर पूर्ण किए जाने वाले आवश्यक बिन्दुओं से अवगत कराया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण ससमय एवं बिना विलंब के सुनिश्चित किया जाए, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

WhatsApp Image 2025 12 17 at 3.28.33 PM
बैठक के दौरान पेंशनर प्रतिनिधियों एवं उपस्थित पेंशनरों द्वारा अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित कार्यालयाध्यक्षों से मौके पर ही चर्चा की तथा प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। पेंशनरों द्वारा जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं एवं सुझावों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी एवं उपस्थित वरिष्ठ पेंशनरों का आभार व्यक्त किया गया, जिसके उपरांत बैठक का समापन हुआ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार , जिला आबकारी अधिकारी संजय यादव,वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं पेंशनर उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button