कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों पर कसा शिकंजा, विभिन्न थानों से अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध और अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध और अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 18 दिसंबर 2025 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्यवाही में कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अभियान के दौरान थाना रूरा पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में वांछित अभियुक्त अशोक को गिरफ्तार किया, तो वहीं थाना राजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में फरार चल रहे सतनाम सिंह को दबोचने में सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा छेड़खानी और मारपीट के आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निवारक कार्यवाही (चालान) की गई है।

इसमें सबसे अधिक थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई, जबकि गजनेर और शिवली पुलिस ने 03-03, रनियां, भोगनीपुर और रसूलाबाद पुलिस ने 02-02 तथा देवराहट व राजपुर पुलिस ने 01-01 व्यक्ति का चालान किया। पुलिस की इस सक्रियता से जनपद के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button