कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी लापता,पिता ने युवक पर लगाया आरोप

रिपोर्ट दर्ज , पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने का मामला सामने आया है।पिता ने एक युवक पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी व आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली भोगनीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 18 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के रनियां गांव का रहने वाला एक युवक उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।लापता किशोरी समेत आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button