कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ ने बिखरे परिवारों को दी नई उम्मीद, 04 जोड़ों में हुआ समझौता

कलह भुलाकर एक हुए चार जोड़े, रिजर्व पुलिस लाइन में सफल रहा 'नई किरण' सत्र

कानपुर देहात: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत कानपुर देहात पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के सत्र का आयोजन किया गया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक कलह के कारण टूटने की कगार पर खड़े परिवारों को दोबारा एकजुट करना है।

25 मामलों की हुई काउंसलिंग

रविवार को आयोजित इस सत्र में कुल 25 पारिवारिक विवाद के मामले सामने आए। पुलिस अधिकारियों और परामर्शदाताओं (काउंसलर्स) की टीम ने दोनों पक्षों की बातों को विस्तार से सुना। आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए पति-पत्नी के बीच लंबी काउंसलिंग की गई, जिससे सकारात्मक परिणाम निकलकर सामने आए।

चार परिवारों में लौटी खुशियां

प्रोजेक्ट नई किरण की टीम के अथक प्रयासों और समझाने-बुझाने के बाद 04 परिवारों ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का फैसला किया। ये चार जोड़े आपसी सहमति के आधार पर समझौते के बाद खुशी-खुशी अपने घर रवाना हुए। शेष बचे प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों को गंभीरता से विचार करने के लिए अगली तिथि दी गई है।

टीम का विशेष योगदान

इस मिशन को सफल बनाने में महिला सहायता प्रकोष्ठ और प्रोजेक्ट नई किरण की टीम की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में महिला मुख्य आरक्षी नीतू, महिला आरक्षी शालू देवी, रागिनी और प्रोजेक्ट नई किरण की सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता व श्रीमती कंचन मिश्रा का विशेष योगदान रहा। यह प्रोजेक्ट जनपद में उन परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है, जो छोटे-मोटे विवादों के कारण अलगाव की स्थिति में पहुँच जाते हैं।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: पुलिस लाइन में मिशन शक्ति केंद्र के कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न   

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button