कानपुर देहात: बसपा की बूथ स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती पर जोर,कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र दिया।
कानपुर देहात: बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार को कानपुर देहात की विधानसभा अकबरपुर रनिया क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर मंडल जीतेंद्र सँखवार ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर जमीनी तैयारियों पर चर्चा की।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी करने और सेक्टर व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
मुख्य मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता के बीच ले जाएं और संगठन की मजबूती पर फोकस करें साथ ही साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी संबंधी कई जरूरी जानकारी और निर्देश भी दिए।सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की हुंकार भरी।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी कानपुर मंडल रवि प्रकाश एडवोकेट,जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार,जिला संयोजक भाईचारा नरेंद्र बाबू दोहरे,जिला सचिव रामबिलास यादव,जिला संयोजक बीवीएफ एडवोकेट पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमशाद खान,विधानसभा प्रभारी आशुतोष गौतम,विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर रनिया युवराज सिंह,पूर्व जिला प्रभारी शकील नूरी,विधानसभा प्रभारी शिववीर सिंह चौबे,विधानसभा संयोजक बीवीएफ राधेलाल गौतम,पूर्व जिला संयोजक बीवीएफ बाबू गौतम,चेतना गुप्ता,सेक्टर अध्यक्ष नरेंद्र गौतम,सेक्टर सचिव इंद्रकुमार,बूथ उपाध्यक्ष राम अवतार,बूथ सचिव राहुल गौतम,शिवकुमार,रामसनेही आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार



