कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: वित्त एवं लेखाधिकारी से शिक्षकों के लंबित देयकों के भुगतान और सही आयकर कटौती की रखी मांग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नव वर्ष के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र अकबरपुर स्थित वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर में वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षक समस्याओं पर चर्चा। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आयकर कटौती का समय आ गया है कटौती का धन संबंधित के फॉर्म 16 और 26 ए एस में सही-सही प्रदर्शित हो इस बात की चिंता कार्यालय कर ले।

विगत वित्तीय वर्ष में कई शिक्षकों के एक माह का आयकर क्रेडिट नहीं हो पाया था। कार्यालय को प्राप्त चयन वेतनमान के आदेश अति शीघ्र लगा दिया जाएं, लंबित एरियर भी समय से प्रदान कर दिए जाएं। उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का पंचांग भेंट कर वित्त एवं लेखा अधिकारी को नववर्ष की शुभकामना दी।

इस दौरान जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी, महामंत्री सुनील कुमार सचान, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ इंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संत कुमार दीक्षित एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष अमरौधा मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीआरसी में हुई बैठक

Related Articles

AD
Back to top button