कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात। जिले भर में पशुओं के टीकाकरण के लिए चलेगा 22 जनवरी से अभियान

टीकाकरण अभियान के तहत जिले के लिए प्राप्त हुईं 6 लाख 66 हजार 939 वैक्सीन

कानपुर देहात। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जिलेभर में 22 जनवरी से 10 मार्च तक राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

इस अभियान के तहत जिलेभर को 6 लाख 66 हजार 939 वैक्सीन पशुओं के टीकाकरण के लिए प्राप्त हो गई हैं। साथ ही उन्होने पशु पालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं के कान में छल्ला डालकर भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण कराने में पशु पालन की टीम का सहयोग करें। सीवीओ डा. सुबोध कुमार ने कहा कि जिले के 10 ब्लाको में प्रत्येक गोवंशीय / महिषवंशीय पशुओं में आठ माह से ऊपर गर्मित एवं चार माह से कम आयु के बच्चे को छोडकर टीका लगाया जायेगा।

पशुपालन विभाग के निर्देशन में चयनित वैक्सीनेटर एवं पशु मित्र गांव गांव जाकर पशुपालक के द्वार पर जाकर टीकाकरण का कार्य निःशुल्क किया जायेगा एवं पशुओं को चिन्हित करने के लिए उनकी टैगिंग की जायेगी। उक्त अभियान की प्रकिया 22 जनवरी से 10 मार्च तक, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व 02 मार्च को होली पर्व का सार्वजनिक अवकाश तक कुल 45 दिन की रहेगी। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका काफी घातक बीमारी है इसमें पशु को तीव्र बुखार आता है और पशु के मुंह में एवं खुरों में बीच में घाव हो जाते है।

देखभाल न करने पर कीडे भी पड़ जाते है। यह एक वायरस जनित रोग है जो कि एक से दूसरे पशु में पीने के पानी, चारा एवं हवा से फैलता है। पशु दूध देना बंद कर देता है क्रियाशील पशु काम करना बंद कर देता है। पशुओं में छोटे बच्चो की मृत्यु तक भी हो जाती है। जिसकी रोकथाम हेतु खुरपका-मुंहपका का अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से खुरपका-मुंहपका टीकाकरण कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

AD
Back to top button