उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं शुरू,पहले दिन 13 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

एक छात्र परीक्षा के दौरान बेहोश,स्वास्थ्य विभाग ने दिया तत्काल उपचार

पुखरायां।बरौर कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बुधवार से बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई हैं।पहले दिन ही परीक्षा केंद्र पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा।केंद्र व्यवस्थापक नवनीत कुमार,स्टैटिक मजिस्ट्रेट देवेश कुमार,वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक विकास कुमार की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा शुरू कराई गई।केंद्र व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने बताया कि सुबह की पाली में कुल पंजीकृत 441 में 428 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं परीक्षा में सख्ती के चलते 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।परीक्षा से पहले सभी छात्र छात्राओं की गहन तलाशी ली गई,जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने दिया गया।केंद्र के मुख्य द्वार पर जांच की विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके।परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे और उनकी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई।उन्होंने बताया कि यह विद्यालय सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर,नेशनल इंटर कॉलेज पुखरायां,आदर्श जनता इंटर कॉलेज डोभा,बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां,सरस्वती इंटर कॉलेज पुखरायां समेत आधा दर्जन स्कूलों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सकुशल माहौल में सम्पन्न हुई।केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की।उनके साथ शिक्षकगण और अन्य कर्मचारी भी मुस्तैदी से ड्यूटी पर मुस्तैद रहे,जिससे परीक्षा सुचारू और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सकी।वहीं इस दौरान हाइस्कूल की परीक्षा दे रहा एक छात्र परीक्षा कक्ष में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।जिसके बाद केंद्र पर अफरा तफरी मच गई।ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी।केंद्र व्यवस्थापक ने बिना देरी किए स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची और छात्र को प्राथमिक उपचार दिया।बेहोश हुए छात्र की पहचान निलेश कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक निलेश को मिर्गी के दौरे की बीमारी है और उसे समय समय पर दौरे पड़ते रहते हैं।केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि छात्र की हालत अब सामान्य है।उसका अधिकांश पेपर हल हो चुका था और ज्यादा प्रश्न छूटे नहीं थे।

Related Articles

AD
Back to top button